9  उपाय, जो आपके शरीर को गर्मी में रखेंगे ठंडा

9  उपाय, जो आपके शरीर को गर्मी में रखेंगे ठंडा

सेहतराग टीम

गर्मी का अहसास धीर-धीरे लोगों को होने लगा है और यह काफी तेजी से बढ़ भी रहा है। इसकी वजह से लोगों को बेचैनी हो रही है। लोग गर्मी से परेशान भी होने लगे हैं। यह इसलिए क्योंकि लोग अब अपने घरों में हैं और कूलर निकालने वाली गर्मी भी आ गई है।लॉकडाउन होने की वजह से सारी दुकान बंद हैं। लोग घरों से निकलकर कूलरों को तैयार करने के लिए भटक रहे हैं। गर्मी का मौसम और ऊपर से शरीर के अंदर की गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। कुछ लोग खुद को ठंडा रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा ठंडा पीना पी रहे हैं तो कुछ दिन में तीन बार नहाने लगे हैं। नहाने के बाद भी अगर आपको महसूस हो रहा है कि आपको फिर से गर्मी लग रही है तो हम आपको ऐसे कुछ उपाय बताने जा रहे हैं, जिसके जरिए आप शरीर की गर्मी बाहर निकालकर खुद को ठंडा रख सकते हैं। जी हां सिर्फ कूलर-पंखे ही नहीं बल्कि आप कुछ चीजों से खुद को ठंडा रख सकते हैं।  तो आइए जानते हैं कि कौन से हैं ये 9 उपाय।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

उपाय, जो आपके शरीर को रखेंगे ठंडा

तली-भुनी चीजों का सेवन कम करें 

गर्मियों में तली-भुनी चीजों का सेवन कम कर देना चाहिए। जी हां, जंक / फास्ट फूड खाना आपके शरीर में गर्मी बढ़ा देता है और आपको ज्यादा गर्मी लगने लगती है। इसलिए ऐसी चीजों से दूरी बनाना सही हैं क्योंकि इनमें तेल की मात्रा काफी ज्‍यादा होती है। गर्मियों में शाकाहारी भोजन आपको ठंडा रखने में मदद कर सकता है। 

अनार का रस

गर्मियों में अनार का रस आपको ठंडा रखने में मदद कर सकता है। बस आपको करना ये है कि सुबह अनार के रस में  आपको बादाम तेल की कुछ बूंदे मिलानी है। जी हां, अनार के रस में बादाम तेल की बूंद मिलाने से शरीर की गर्मी निकल जाती है। 

पैरों को 10 मिनट तक पानी में डुबोएं

गर्मियों में ठंडे  पानी से नहाना हर किसी को बेहद पसंद होता है लेकिन बार-बार नहाने से आपको जुकाम भी हो सकता है। इसलिए शरीर की गर्मी  निकालने के लिए आपको ठंडे पानी की बाल्टी  में 10 मिनट तक अपने पैरों को डाल कर रखना होगा। ऐसा करने से आपके शरी की सारी गर्मी निकल जाएगी। 

खसखस दिलाएगा गर्मी से राहत

सोने से पहले मुठ्ठीभर खसखस का सेवन आपके शरीर की गर्मी निकालने के लिए अच्छा साबित हो सकता है। खसखस का सेवन आपके शरीर के तापमान को सामान्य बनाए रखने में मदद करता है। खसखस में ओपिएट तत्व मौजूद होता है, जिसका सेवन ज्यादा मात्रा में नहीं करना चाहिए।

मेथी के दाने रखेंगे शरीर को ठंडा 

रोजाना एक चम्मच मेथी के बीज खाने से शरीर की गर्मी निकलती है और ठंडक का अहसास मिलता है। 

ठंडा दूध पीएं

गर्मियों में गर्म दूध लोग पीना पसंद नहीं करते हैं क्योंकि ये शरीर में गर्मी करता है इसलिए ठंडे दूध का सेवन करें। दूध के लाभ बढ़ाने के लिए आप इसमें एक चम्मच शहद डालकर पी सकते हैं। 

चंदन का लेप

शरीर को ठंडा रखने के लिए आप चंदन के लेप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही आप ठंडे दूध में चंदन मिलाकर भी पी सकते हैं। अगर आपको ज्यादा गर्मी लग रही है तो आप माथे व छाती पर चंदन का लेप लगाएं। ऐसा करने से आपका शरीर ठंडा रहेगा और आपको गर्मी से राहत मिलेगी। और ज्यादा ठंडक के लिए आप लेप मे गुलाब जल की कुछ बूंदे जरूर डालें।

विटामिन सी वाले खाद्य पदार्थ का सेवन करें

गर्मियों में ठंडक का अहसास पाने के लिए आप विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें। गर्मियों में विटामिन सी युक्त सब्ज़ियां, शरीर के तापमान को कम करने में फायदेमंद मानी जाती हैं। इनमें नींबू, नारंगी,संतरा आदि शामिल हैं।

गर्मी में छाछ से मिलती है ठंडक 

गर्मी में छाछ पीने के कई फायदे हैं। ये पेट को दुरुस्त रखने के साथ-साथ शरीर से गर्मी निकालने का भी काम करती है। छाछ में प्रोबायोटिक्स, मिनरल और विटामिन होते है, जो शरीर को उर्जा देने के साथ-साथ शरीर को ठंडा भी रखते हैं।

 

इसे भी पढ़ें-

गर्मी से होने वाली थकान को दूर करने के कुछ साधारण लेकिन कारगर उपाय

कैसे जानेंगे कि आप सौ-प्रतिशत स्वस्थ हैं?

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।